कराटे में लड़कियों ने दिखाया दम, होली चाइल्ड स्कूल ने जीता खिताब

प्रताप विहार स्थिति एस.एस.के. स्कूल में रविवार को इंटर स्कूल ओपन कराटे चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें 25 स्कूलों के लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें होली चाइल्ड स्कूल के महिला खिलाड़ियों ने 42 मैडल जीतकर दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया।

टीम कोच राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग में अलग अलग मुकाबले हुए। जीतने वाले खिलाड़ियों में परिधि गुप्ता, अवनी अग्रवाल, राधिका गर्ग, प्रिया अग्रवाल, नैना तायल, अभिश्री गोयल, अविका शर्मा, अनुष्का तिवारी, तविषि कम्बोज, इशिका कुरील, अमृत गुप्ता, एंजेलिना सिंघल, आकांशा सिंह, अवनी कौशिक, वाणी शर्मा, अवंतिका सिंह, वर्तिका सिंह, दिव्यांशी शर्मा, विभूति राघव, अदिति शर्मा, श्रुति शर्मा, माही गौर, शैलजा शर्मा, गौरांशी अग्रवाल, दिव्यांशी, विष्णुप्रिया पोरवाल, शांनवी गुप्ता, आयाति गोयल, वृंदा मेहरा, शाम्भवी, नेहाल ढींगरा, भव्या त्यागी, वाणी अग्रवाल, मौली त्यागी, तरनि कौशिक, वरन्या सिंह, सौम्य पाठक, जाह्नवी त्यागी, पलाक्षा श्रीवास्तव, पावनी सिंघल, लिपाक्षी यादव, अनन्य बत्रा शामिल थे।

टीम कोच ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त शॉटकान कराटे संघ ऑफ इंडिया की ओर से किया गया था। विजेता खिलाड़ियों को आज स्कूल परिसर में प्रधानाचार्या सिस्टर शयानी ने सम्मानित किया। इस मौके पर सिस्टर अंजू सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद था।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version