बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद निधन

तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्रा का आज दिल्ली में निधन हो गया। लंबी बीमारी से जूझ रहे जगन्नाथ मिश्रा ने सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे अंतिम सांसें लीं। मिश्रा के निधन की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार में उनके चाहने वाले गम में डूब गए हैं।

जगन्नाथ मिश्रा जमीन से जुड़े नेता थे। बिहार की जनता में मजबूत पकड़ और सियासी दाव-पेंच में महारत हासिल मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। पहली बार वर्ष 1975 में , दूसरी बार 1980 में और आखिरी बार वह 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

वह 90 के दशक में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। राजनीति में आने से पहले जगन्नाथ मिश्रा लेक्चरर थे। उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी। अर्थशास्त्र का प्रोफेसर रहते हुए उन्होंने 40 के करीब रिसर्च पेपर तैयार किए थे।
व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version