यमुना का जलस्तर बढ़ाने से गाज़ियाबाद में भी प्रशासन अलर्ट, लोनी के कई गांवों को खतरा

यमुना में बढ़ते जलस्‍तर से गाजियाबाद के शहर लोनी में प्रशासन की चिंता बढ़ गई है और यहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन हर प्रकार की अनहोनी कि स्‍थिति को लेकर अलर्ट हो गया है। हर पल यमुना के जलस्‍तर पर नजर रखी जा रही है।

दरअसल, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने पर यमुना किनारे लोनी के गांवों पर खतरा मंडराने की आशंका बढ़ गई है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी दोपहर में निरीक्षण करेंगे। वहीं इलाके के आसपास के लोगों में जलस्‍तर बढ़ने से दहशत है।

आपको बता दें कि हथिनी कुंड बैराज से रविवार को आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो अब तेज़ी से दिल्ली पहुंच रहा है। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अगले 24 घंटे में हालात खराब होने की आशंका जताई गई है, क्योंकि हरियाणा का पानी जल्द ही यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा रहा है। पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर सुबह 8 बजे का जलस्तर 204.56 मीटर था, लेकिन 9 बजते-बजते यह 204.70 हो गया। इससे पहले ही यमुना अपने चेतावनी संदेश 204.50 मीटर को पार कर गई है।

वहीं दिल्‍ली सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को मौजूद रहने को कहा गया है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

#incredibleINDIA #BreakingNews #Ghaziabad #HamaraGhaziabad #indian #india #follow #instagram #NewIndia

Exit mobile version