मिस्टर कैप्टन कूल, सेना में मशगूल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल काफी सुर्खियों में हैं। कभी सैनिक साथियों के साथ गश्त लगाते, तो कभी वॉलीबाल खेलते; कभी बूट पालिश करते, तो कभी ‘मैं पल दो पल का शायर हूँ’ गुनगुनाते हुए कश्मीर की वादियों में अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं।

बता दें कि देशप्रेम के लिए मशहूर धोनी आजकल महज दस फुट के कमरे में एक तख्त पर सोते हैं। वहीं, अधीनस्थ जवानों की हाजिरी लेना, उन्हें काम देना तथा अपने काम की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को देना आदि उनके रूटीन में शामिल है।

हमारा गाज़ियाबाद की मिली जानकारी के अनुसार धोनी दक्षिण कश्मीर में विक्टर फोर्स के अवंतीपोरा मुख्यालय में 106 टीए बटालियन में तैनात है। फिलहाल उन्हें आतंकरोधी अभियानों से दूर रखा गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल के तौर अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे पूर्व कप्तान स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक कश्मीर में ही रहेंगे।

देश के लिए सैन्य डयूटी को जीवन की ब्यूटी मानकर दक्षिण कश्मीर में सुबह-शाम पीटी कर रहे पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की देशभक्ति को हमारा गाज़ियाबाद सलाम करता है।

Exit mobile version