जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पाण्डेय का अनूठा प्रयोग – हरियाली तीज पर होंगे पौधे ट्रान्सफर

कहते हैं कि एक आईडिया दुनिया बदल देता है। हम सभी ने पौधारोपण और वृक्षारोपण के बारे में सुना है मगर हम में से बहुत खाईं जिन्होंने पौधा ट्रांसफर सिस्टम के बारे में आपको शायद ही कोई जानकारी होगी।

हम बात कर रहे हैं गाज़ियाबाद के प्रयोगधर्मी जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पाण्डेय की जिन्होंने जिला का चार्ज लेने के बाद कई महत्वपूर्ण उदाहरण पेश कर खुद को सब अधिकारियों से अलग साबित किया है। जिलाधिकारी की नई थीम तीज पर आधारित है। तीज महिलाओं का त्यौहार है। बावजूद इसके जिलाधिकारी ने इस त्यौहार हो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर्यावरण मुहिम से जोड़ दिया है। जिलाधिकारी ने गाजियाबाद की तमाम महिलाओं से विशेष अपील की है। इस अपील में हरियाली तीज त्यौहार हो फोकस में रखा गया है।

जिलाधिकारी ने महिलाओं से अपील की है कि वह तीज के अवसर पर गमलों में पौधे रोपित करें। महिलाओं द्वारा लगाये गये पौधों को बड़े होने के बाद उन्हें वन विभाग एवं नगर निगम को डोनेट किया जायेगा। यह दोनों विभाग रोपित किए गये पौधों को महिलाओं से कलेक्ट करके पार्को एवं अन्य स्थानों पर लगाने का काम करेगा।

महिलाओं द्वारा उगाये गये पौधों को रोपित करने के लिए बकायदा हरियाली वाटिका की स्थापना की जायेगी। इस कार्य को वन महोत्सव महाकुंभ से जोड़ा जायेगा। जिलाधिकारी ने खास तौर पर हाई राईज बिल्डिंग में रहने वाली महिलाओं से अपील की है कि वह कम से कम दो पौधों का रोपण हरियाली तीज पर अवश्य करें। हरियाली वाटिका में जिन महिलाओं ने पौधे डोनेट किये है उनका नाम भी विशेष रूप से अंकित किया जायेगा। जिलाधिकारी की थीम हरियाली तीज के अवसर पर शहर को हराभरा करने एवं प्रदूषण मुक्त करने की है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version