शर्मनाक : उत्तर प्रदेश में कॉन्सटेबल पर 6 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार की शाम गोवर्धन की एक कॉलोनी में एक सिपाही द्वारा 6 साल के एक बच्चे से कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिपाही के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया, मेरठ का हस्तिनापुर निवासी कुलदीप सिंह पिछले  तीन महीने से गोवर्धन में मोटर साइकिल दस्ते चेतक पर तैनात है। वह गोवर्धन में ही एक कालोनी में किराए पर रह रहा है। उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसके छह साल के बेटे के साथ कुकर्म  किया है। बच्चे की शिकायत पर जब वह उसके यहां पहुंची तो वह सिपाही वहां से भाग गया था।

उन्होंने बताया, प्रथमदृष्टया सिपाही को दोषी पाते हुए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उसकी बर्खास्तगी के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है। माथुर ने बताया, वैसे इस मामले में गोवर्धन के पुलिस उपाधीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version