जन्मदिन विशेष : महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि

गाज़ियाबाद में मंगलवार को सुभाष युवा मोर्चा के सदस्यों ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का 115वां जन्मदिन मनाया। समारोह का शुभारम्भ अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक व संयोजक सतेन्द्र यादव ने चन्द्रशेखर आजाद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 23 जुलाई 1905 को मध्य प्रदेश के भावरा नामक स्थान पर चन्द्र शेखर आजाद का जन्म हुआ था। उन्हें आजाद नाम 14 वर्ष की उम्र में क्रान्तिकारी आन्दोलन में भाग लेने पर मिला। वे हमेशा आजाद रहे और आजाद ही रहते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। अंग्रेज उन्हें कभी पकड़ नहीं पाये। एक देशद्रोही की मुखबिरी के कारण 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क वर्तमान में शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में हुई अंग्रेजों से मुठभेड़ में भारत की आजादी के लिए लड़ते हुए शहीद हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक शर्मा, गोपाल सिंह, मनोज शर्मा व संदीप प्रजापति आदि मौजूद रहे।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version