शालिनी त्यागी ने बढ़ाया त्यागी समाज का मान

गाज़ियाबाद की सिहानी गाँव निवासी शालिनी त्यागी ने पीसीएस (जे) की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। शालिनी की इस सफलता पर मंगलवार को अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा की जिला व महानगर इकाई ने संयुक्त रूप से नन्दग्राम स्थित सांची फार्म हाउस में भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले भर से त्यागी समाज के लोगों का हुजूम उमड़ा और सभी ने शालिनी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (पीसीएस जे)-2018 में 283 वीं रैंक हासिल कर सिहानी गांव निवासी शालिनी त्यागी (खुशबू) ने गाज़ियाबाद का मान बढ़ाया है। बेटी की इस सफलता पर पिता दिनेश चन्द्र त्यागी, माता आशा त्यागी, ताऊ ब्रह्मदत्त त्यागी व मुनेश त्यागी बेहद हर्षित हैं। इस समारोह में शालिनी त्यागी ने कहा कि उनकी इस सफलता का श्रेय माता-पिता को जाता है। जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर कदम पर प्रोत्साहित किया।
शालिनी बताती हैं कि समाज में लड़कियों को लेकर जिस तरह की बातें होती हैं उसका सामना उन्हें भी करना पड़ा लेकिन परिवारवालों का भरपूर सहयोग उन्हें मिलता रहा। वे कहती हैं कि कोई भी सफलता पाने के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें। शालिनी ने 12वीं कक्षा पास करते ही ज्यूडिशरी में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। वे कहती हैं कि समाज को उनसे जो अपेक्षा हैं उस पर वे खरा उतने की कोशिश करती रहेंगी।
कार्यक्रम में मौजूद पार्षद राजेन्द्र त्यागी ने शालिनी की सफलता को त्यागी समाज की सफलता बताया। साथ ही कहा कि अभी शालिनी ने पहला पड़ाव पार किया है, आने वाले समय में उन्हें इससे बड़ी परीक्षाओं को पास करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि शालिनी अपने क्रियाकलापों से न्यायिक क्षेत्र में अपना व समाज का नाम और भी रोशन करेंगी। वहीं, कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने कहा कि वर्तमान में न्यायपालिका में न्याय की गति बेहद धीमी हैं। करोड़ों केस लंबित पड़े हैं। न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता है और इसकी पहल किसी न किसी को करनी ही होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शालिनी त्यागी आमजन को न्याय दिलाने और ज्यूडिशरी सिस्टम की खामियों को दूर करने का भी प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के महानगर अध्यक्ष अजय त्यागी, महानगर महामंत्री पुनीत त्यागी, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला महामंत्री मुकेश त्यागी, बाबा विद्यानन्द त्यागी, बिजेन्द्र त्यागी, मास्टर ब्रह्मदत्त त्यागी, मंगू सिंह त्यागी, रूपचंद त्यागी, एसपी त्यागी, आसाराम त्यागी के अलावा लक्ष्मी नारायण त्यागी, अरुण त्यागी, नीरज त्यागी, मुकेश त्यागी, संजय बहेड़ी, सुधीर त्यागी, शिवदत्त त्यागी, नीरज महलवाला, प्रेम त्यागी, सुरेश त्यागी, रामकिशन त्यागी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शालिनी त्यागी को आशीर्वाद देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version