बारिश से तालाब बना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

मानसून शुरू होते ही थाना लोनी बॉर्डर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का परिसर तालाब की तरह नजर आ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में घुटने भर बरसात का पानी जमा हुआ है। बरसाती पानी के निकासी का कोई साधन नहीं होने के कारण ये स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय लोगों और रोगियों को यहाँ आने जाने में काफी परेशानी होती है। जो रोगी अंदर है उन्हें बाहर आने में सोचना पड़ता है। जल जमाव से स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों को भी बहुत कठनाईयों का सामना करके अंदर जाना पड़ रहा है।

कुछ घंटे हुई बारिश में ही परिसर की यह दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। इस गंदे पानी से मरीजों को कई नई बीमारी भी हो सकती है। स्वास्थ्य केंद्र में न सिर्फ लोनी के बल्कि आसपास के गांव के मरीज भी पहुंच रहे हैं। यदि आगामी दिनों में भी स्वास्थ्य केंद्र परिसर का यही हाल रहा तो मरीजों को गंभीर बीमारी से जूझना पड़ सकता है।

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version