चेक रिपब्लिक में लहराया भारतीय संस्कृति का झंडा

भारत के छात्र कलाकारों ने चेक रिपब्लिक में बेहद खूबसूरती से भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन कर लोगों को उसका मुरीद बना दिया। गाजियाबाद की सांस्कृतिक संस्था चारु कैसल फाउंडेशन के तत्वाधान में भारत के इस लोकनर्तक दल ने चेक रिपब्लिक में आयोजित 74 वें अंतर्राष्ट्रीय लोक साहित्य महोसव में भारत की संस्कृति का लोहा मनवाया।

चारु कैंसल के सचिव और यूनेस्को की सहयोगी संस्था सीऑफ़ के भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कपूर ने बताया कि इस आयोजन में भारत के साथ-साथ लिथुनिया, क्रोएशिया, अल्जीरिया, जापान, यूक्रेन, रूस व चेक रिपब्लिक के दो सौ से जायदा दलों ने ढाई हजार से ज्यादा प्रस्तुतियां दे लोक कला प्रेमियों को एक यादगार महोत्सव दिया। उन्होंने बताया कि ये महोसव चेक रिपब्लिक के स्ट्रैनीस शहर में हुआ। जिसमें लोककलाओं, हेंडीक्राफ्ट, कस्टम्स, ट्रडिशन्स व संगीत पर शहर के हजारों लोगों ने देश विदेश की संस्कृतियों को करीब से जाना।

श्री कपूर ने चेक रिपब्लिक के राजदूत मिलान होवरका से भेंट कर उन्हें अपना अनुभव बताया। चेक रिपब्लिक के राजदूत ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद् देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्कृति आदान प्रदान को एक सामाजिक महत्पूर्ण सेतु बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया संस्कृति से समस्त विश्व को जोड़ा जा सकता है।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version