राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 99.18% हुआ मतदान

नई दिल्ली। भारत में 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया। सबसे पहला वोट लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वोट डाला। पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह व्हील चेयर पर वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंचे। चुनाव के बीच कई राज्यों से क्रॉस वोटिंग हुई है। ओडिशा, यूपी, असम इन राज्यों से क्रॉस वोटिंग की खबर सामने आई है।

सोमवार को ससंद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए भी मतदान हो गया। मतदान सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक चला। सांसद और विधायकों ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए मतदान किया। संसद भवन में जहां सांसद वोटिंग के लिए पहुंचे तो वहीं राज्य विधानसभाओं में भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने मतदान की प्रक्रिया के बीच चुनाव में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। यशवंत सिन्हा ने सोमवार को कहा कि यह चुनाव देश की दिशा इस मायने में तय करेगा कि लोकतंत्र रहेगा या नहीं। उन्होंने सांसदों और विधायकों का आह्वान भी किया कि वे अंतरात्मा की आवाज सुनें और उनका समर्थन करें।

सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि यह चुनाव इस मायने में देश की दिशा तय करेगा कि भारत में लोकतंत्र रहेगा या फिर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। अभी संकेत यही मिल रहे हैं कि हम लोकतंत्र के खत्म होने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियां बहुत सक्रिय हो गई हैं, वे राजनीतिक दलों में तोड़फोड़ की वजह बन रही हैं, वे लोगों को एक खास तरह से मतदान करने के लिए विवश कर रही हैं और इसमें पैसे का भी खेल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई व्हिप नहीं है। यह गुप्त मतदान है। उन्होंने कहा कि उनकी सभी सांसदों और विधायकों से अपील है कि वे लोकतंत्र बचाने के लिए अपने अधिकार का इस्तेमाल करें और उन्हें निर्वाचित करें। सिन्हा का यह भी कहना था कि वह सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि सरकारी एजेंसियों के खिलाफ भी लड़ रहे हैं।

Exit mobile version