राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से पीएम ने की मुलाकात

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति पद की एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दिल्‍ली पहुंच गई हैं। वह 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के दिल्‍ली पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की।

पीएम मोदी ने ट्टीट करते हुए लिखा राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और शॉल पहनाकर उनका स्‍वागत किया। शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और डॉ. अर्जुन राम मेघवाल वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन पत्र तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हुए हैं। बीजू जनता दल (BJD) के सस्मित पात्रा भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं। बीजद ने मुर्मू के नामांकन का समर्थन किया है। मुर्मू के पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है।

Exit mobile version