अचानक एक मकान गिरा: मलबे में दबा बच्चा व दंपति घायल, अस्पताल में इलाज चल रहा

थाना लोनी बॉर्डर:- कृष्णा विहार फेस 2 में एक घर अचानक गिर गया, और घर के मलबे में एक बच्चा दब गया। वहीं पाति पत्नी को काफी चोट आई है।और सूचना मिलते ही तुरंत पहुँची बचाव दल की टीम और घायलों को भर्ती कराया अस्पताल में जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

डायल 112 को थाना लोनी बॉर्डर पर सूचना मिली कि कृष्णा विहार फेस 2 में एक मकान गिर गया है और एक बच्चा मलबे में दब गया है। जांच में पता चला कि यह 35 गज का मकान मनोज कुमार का था, जो जर्जर स्थिति में था। अचानक गिरने से मनोज कुमार (28 वर्ष), उनकी पत्नी रेनू (27 वर्ष), और बेटा दिव्यांश (डेढ़ वर्ष) घायल हो गए। मनोज का प्राथमिक उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया, जबकि रेनू और दिव्यांश को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version