गाजियाबाद : शादी का झांसा देकर महिला से रेप, अब धर्मपरिवर्तन का बना रहा दबाव

गाजियाबाद। महिला से दूसरे समुदाय के युवक ने अपना धर्म छिपाकर दोस्ती बढ़ा ली। इतना ही नहीं उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म भी किया। आरोपी की सच्चाई खुली तो पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया जा रहा है।
मोदीनगर इलाके में रहने वाली एक महिला पति से विवाद के चलते अलग रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पूर्व उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। आरोप है कि दोस्ती के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाई। आरोपी काफी समय तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ समय पूर्व महिला ने युवक से शादी की बात की तो वह मुकरने लगा और अपने को गैर संप्रदाय का बताया। आरोपी ने अपना सही नाम बताया तो महिला ने सच्चाई पता लगने पर उसका विरोध किया। महिला ने आरोपी युवक से शादी का वादा पूरा करने के लिए कहा तो आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। महिला ने इन्कार किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना से महिला दहशत में है।
पुलिस कर रही जांच
महिला सोमवार को हिंदू जागरण मंच के नीरज शर्मा और अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Exit mobile version