गाजियाबाद : घर में घुसकर महिला के कुंडल लूटे, दहशत

गाजियाबाद। घर में घुसकर बदमाशों ने महिला के कुंडल व बाली लूट लीं। छीनाझपटी के दौरान महिला के कानों से खून बहने लगा। मामले की जानकारी पर पुलिस ने महिला का अस्पताल में इलाज कराया है। वहीं मुकदमा कायम कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
घटनाक्रम मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव का है। यहां रहने वाले जोशवीर सिंह की पत्नी कविता बुधवार रात अपने घर पर थीं। इसी दौरान बदमाश उनके घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने कविता के कानों पर झपट्टा मारा और कुंडल व बाली नोंच लीं। इस हमले में कविता के कान खिंच गए और खून बहने लगा। शोर मचाया तो आसपास इलाके के लोग सजग हो गए, खुद को घिरता देख बदमाश वहां से भाग निकले। घटना के बाद से इलाकाई लोगों में दहशत का माहौल कायम है।
पुलिस को मिला सुराग
एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
Exit mobile version