गाजियाबाद : पुलिस को गोमांस तस्करों से मुठभेड़, तीन को लगी गोली

गाजियाबाद। जिले की लोनी थाना पुलिस की अलग-अलग जगह पर हुई दो मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए तीन गोमांस तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने तीन तमंचा, कारतूस पशु वध करने के औजार, मोटरसाइकिल और एक ई रिक्शा बरामद किया है। इन तस्करों द्वारा 4 जून को गौ तस्करी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद लोनी थाने में मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई थी। लोनी थाना पुलिस की टीम में अलग-अलग जगह पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुठभेड़ हो गई।
पहली मुठभेड़ की वारदात निठौरा अंडरपास के पास हुई। यहां लोनी थाना पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी एक बाइक सवार दो लोग संदिग्ध आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार दोनों लोग भागने का प्रयास करने लगे। जब पुलिस टीम ने दोनों ई रिक्शा सवार लोगों का पीछा किया तो दोनों ने पुलिस टीम पर जानलेवा नियत से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम शकील व छोटू उर्फ जान मोहम्मद बताया। शकील व छोटू उर्फ जान मोहम्मद ने यह भी बताया कि उन्होंने 4 जून को अपने साथियों के साथ मिलकर गौ तस्करों घटना को अंजाम दिया था।
ई रिक्शा समेत तस्कर पकड़ा
उधर मुठभेड़ की दूसरी की वारदात सम्भली रोड पर हुई। यहां भी लोनी थाना पुलिस मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक ई रिक्शा सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह ई रिक्शा लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने ई रिक्शा चालक का पीछा किया तो ई रिक्शा सवार ने पुलिस टीम पर जानलेवा नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें ई रिक्शा सवार बदमाश फैयाज घायल हो गया। घायल फैयाज को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। फैयाज ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गौ तस्करों की घटना को अंजाम दिया था।
Exit mobile version