रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या, हाथापाई में कातिल भी ढेर

गुरुग्राम। रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर के पास ही इलाके के एक आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं फौजी के रिश्तेदार ने उन्हें बचाने की कोशिश में हमलावर को लोहे की रॉड मारी तो वो भी ढेर हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वारदात खांडसा गांव में हुई। यहां रिटायर्ड फौजी सुनील (55) अपने परिवार के साथ रहते थे। इलाके में ही रहने वाले बदमाश दिनेश उर्फ टीनू ने उन्हें गोली मार दी। बदमाश से फौजी ने जमकर मुकाबला किया। घायल होने के बावजूद फौजी उससे भिड़ गया। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर रिटायर्ड फौजी के रिश्तेदार सोहित ने बदमाश पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया। घायल फौजी और बदमाश दोनों को मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दाेनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना पुलिस, अपराध शाखा और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कई राउंड फायर झोंके
बदमाश ने कई राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली सुनील को लग गई। घायल होने के बावजूद सुनील ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को दबोच लिया और उस पर डंडे से कई वार किए।

Exit mobile version