तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

गाजियाबाद। 10 साल के बच्चे ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घटना के 22 दिन बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी दी तो परिजन उसे इंदिरापुरम थाने ले गए। यहां पूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है।

बच्ची के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह कालोनी में पत्नी और बच्ची के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि करीब 22 दिन पहले बेटी घर के गेट पर अकेली बैठी थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले दस साल के किशोर ने मासूम का हाथ पकड़कर उससे दुष्कर्म कर दिया। बच्ची रोते हुए अपने घर चली गई लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। वह करीब 21 दिन तक चुप रही। रविवार को युवक और पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद जब मां-पिता दोनों कमरे में गए तो मासूम बच्ची ने किशोर को देखकर उसकी गंदी हरकत के बारे में बताया।

मुकदमा दर्ज, आरोपी से पूछताछ जारी
एसीपी इंदिरापुरम स्वंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। किशोर को पकड़ लिया है। उससे घटना की जानकारी की गई है।

Exit mobile version