नोएडा : संदिग्ध हालात में कुएं में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

नोएडा। जिले में संदिग्ध हालात में एक महिला का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने महिला का शव कुएं से निकालकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला के गले में रस्सी से पत्थर बांधकर शव को कुएं में फेंका गया है। फिहलाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मैं मौत की वजह की असली पुष्टि हो पाएगी।

मामला बभनी थाना क्षेत्र के सिमरिया बचरा गांव का है। यहां एक कुएं से बदबू आने पर लोगों ने देखा तो उसमें अज्ञात महिला की लाश पड़ी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला के शव को कुएं से बाहर निकाल कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला की हत्या कर कुएं में फेंका गया है। गांव के रहने वाले वृंदावन जायसवाल के खेत में हुआ है जिसमें महिला का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों और पुलिस की माने तो महिला के गर्दन पर रस्सी बनी हुई थी। जिससे अंदाजा लग रहा है कि महिला के गले में पत्थर बांधकर शव कुएं में फेंका गया है। पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर शिनाख़्त का प्रयास शुरू कर दिया है।

शिनाख्त से मिलेगी केस को दिशा
बभनी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के शव के शिनाख़्त का प्रयास किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाना प्रतीत हो रहा है। पूरे मामला बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version