कहासुनी के चलते पत्नी की पीटकर हत्या, आरोपी पति फरार

नोएडा। आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से उस वक्त तक पीटा, जब तक महिला की जान न चली गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के कुंडपान गांव के विश्रामपुर टोला निवासी प्रमिला (38) का पति हरि नारायण से आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार की दोपहर बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि पति ने महिला पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर पर लाठी से कई वार किए, जिससे प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त बच्चे भी घर के बाहर गए थे। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ सदानंद राय ने छानबीन की। पंचनामा के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था।

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। सीओ ने बताया कि घरेलू विवाद में पति ने महिला की हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होगी।

Exit mobile version