एल्विश के दोस्त फाजिलपुरिया से पूछताछ की तैयारी में पुलिस

नोएडा। रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद यूटूबर एल्विश यादव के साथी व हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया से भी पुलिस अब पूछताछ की तैयारी कर चुकी है। बताया जाता है कि फाजिलपुरिया को नोएडा पुलिस की तरफ से बुलाया गया है लेकिन गिरफ्तारी की डर से पुलिस से संपर्क में नहीं है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यू-ट्यूबर एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस प्रकरण में ईश्वर, विनय यादव के बाद फाजिलपुरिया का नंबर आ सकता है। अहम है कि प्रकरण में फाजिलपुरिया का नाम पहले ही सामने आया था। इस मामले में दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजित की गई थी। इसमें सांपों के साथ एल्विश ने कई वीडियो शूट कराए थे। फाजिलपुर गांव के इन वीडियो को भी पुलिस ने एल्विश की गिरफ्तारी का आधार बनाया था।

जांच जारी, नहीं बचेगा कोई दोशी
नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक मामले में जांच जारी है। अब तक इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की जांच जारी है। जो भी इस मामले में संलिप्त होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

Exit mobile version