एल्विश यादव की कॉल डिटेल ने खोले कई राज, दो साथी जेल गए

नोएडा। एल्विश यादव केस में एल्विश की कॉल डिटेल ने पूरा मामला खोलकर रख दिया है। इस आधार पर पुलिस ने जिन दोनों आरोपियों विनय और ईश्वार को गिरफ्तार किया। उसमे से विनय एल्विश का दोस्त है और दूसरा ईश्वर मीडिएटर। यहीं मीडिएटर ही रेव पार्टी में सांप, वेनम और नशे का सामान का इन्तजाम कराता था।

डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि ये दोनों भी षडयंत्र में शामिल है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में कई अन्य करीबियों पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ईश्वर का टेंट का काम है और राहुल सपेरा से उसकी लगातार बात होती रहती थी। कई आयोजनों में वह राहुल को सांपों के साथ बुलाया करता था। वहीं, दूसरा आरोपी विनय एल्विश का खास दोस्त है और उसकी दोस्ती ईश्वर के साथ थी। ईश्वर और विनय दोनों एक ही गांव के है।

कमीशनबाजी का खेल
दरअसल इस मामले में एल्विश या इन जैसे और लोगों को पार्टी आर्गनाइज करनी होती थी तो वो विनय को फोन करता था। और डिमांड बताता था। विनय ईश्वर को फोन करता और ईश्वर राहुल को फोन करके डिमांड और पैसे बताता था। पार्टी में पहुंचने वाले हर सामान पर इन दोनों को मोटा कमीशन होता था। जबकि राहुल को काफी कम पैसे मिलते थे। एक बार डील सेट होने पर राहुल सपेरे, वेनम और सांप को बताए गए ठिकाने पर पहुंचा देता था।

दोबारा शुरू होगी जमानत प्रक्रिया
बुधवार को एल्विश को उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एल्विश कोर्ट रिमांड चेंज के तहत सेक्शन में बदलाव किया गया। अब एल्विश पर सेक्शन 8, 8/22,27,27ं, 29,32 छक्ब्च् है। जमानत के लिए दोबारा से याचिका डालनी होगी। इससे पहले जमानत के लिए सेक्शन 8/20, 120बी के तहत याचिका लगाई गई थी।

Exit mobile version