मुठभेड़ में पकड़ा लुटेरा, लूटे गए मोबाइल समेत चोरी की बाइक बरामद

नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस व लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से लूट के दो मोबाइल फोन चोरी की बाइक और अवैध असलहा बरामद किया गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस पूछताछ भी कर रही है।

एडीसीपी हिरदेश कठेरिया ने बताया कि थाना फेस टू पुलिस भंगेल कट के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार संदिग्ध आता दिखा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस के रोके जाने पर संदिग्ध बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसका पीछा किया। तब उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया जिसके पास से अवैध असलहा लूट के दो मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम आदित्य खारी निवासी सलेमपुर जिला सहारनपुर बताया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए गिरफ्तार बदमाश आदित्य ने बताया कि वह तमंचा दिखाकर लोगों से मोबाइल फोन सोने की चेन कुंडल आदि लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

कई वारदातों को दे चुका अंजाम
उसने एनसीआर इलाके में कई जगह लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आदित्य की अपराधिक हिस्ट्री भी पता की जा रही है। साथी ही यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि उसके साथ लूटपाट की घटनाओं में कितने और लोग शामिल होकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। फिलहाल घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version