जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का लिया संकल्प : मोदी

File Photo

कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के कलबुर्गी पहुंचे। पीएम मोदी यहां सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कलबुर्गी का ये जनसैलाब और आप सबके चेहरों का ये उत्साह, कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है।

कहा कि अभी तो चुनाव की घोषणा होनी बाकी है और आपने पहले ही घोषणा कर दी। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है अबकी बार 400 पार। कर्नाटक में आप लोगों का कांग्रेस के लिए जो आक्रोश है वो मैं भलीभांति समझ सकता हूं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो चाहें कितने भी कपड़े बदल ले, कांग्रेस की करतूतें नहीं बदलती। इसलिए कर्नाटक में जनता जाग चुकी है, आक्रोश और गुस्से से लाल है। किसी सरकार से इतने कम समय में ही जनता का मोह भंग हो जाना ये दिखाता है कि लोगों को कांग्रेस की सच्चाई क्या है इसका पता चल गया है। वो सुधरने के लिए तैयार ही नहीं हैं।ये लोग युवाओं से बड़े-बड़े वादे करके सरकार में बैठ गए लेकिन आज ये उन्हीं युवाओं की स्कॉलरशिप रोक रहे हैं, स्कॉलरशिर में कटौती कर रहे हैं।

हक मारने का पाप कर रही कांग्रेस
ये कांग्रेस ही है जो नौजवानों का हक मारने का पाप कर रही है। कांग्रेस की लूट का हाल ये है कि छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए भी सरकार के पास पैसे ही नहीं है। क्या कोई सरकार ऐसे चल सकती है क्या? जब हम कहते हैं कि भारत लोकतंत्र की जननी है तो पूरी दुनिया उसे स्वीकार करती है। दुनिया को कोई ऐतराज़ नहीं है लेकिन जब ये बात कांग्रेस वाले सुनते हैं तो सुनते ही उनके पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। ये लोग दुनिया भर में जाकर हमारे देश को, हमारे लोकतंत्र को, हमारी महान परंपराओं को बदनाम करते हैं।

Exit mobile version