गाजियाबाद : पत्नी-बेटे के हत्यारोपी ने कबूला गुनाह, अस्पताल में चल रहा इलाज

गाजियाबाद। महिंद्रा एन्क्लेव निवासी किराना स्टोर संचालक व अपनी पत्नी-बेटे के हत्यारोपी अमरदीप शर्मा की हालत में कुछ सुधार आया है। हालांकि वह ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं है लेकिन उसने डबल मर्डर का गुनाह कबूला है और कर्ज के कारण ऐसा करने की बात कही है।

दरअसल गुरुवार को अमरदीप ने अपनी पत्नी सोनू शर्मा और बेटे विनायक की हत्या कर दी थी। शुक्रवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया गया। महिला और बेटे की हत्या से पहले पति अमरदीप ने कोई जहरीला पदार्थ दिया था। दोनों शव का बिसरा प्रिजर्व किया गया है। महिला सोनू और उनके बेटे विनायक के गले पर पेपर कटर से वार किए गए। महिला के हाथ पर भी वार किया गया था। शुक्रवार को परिनजों ने दोनों के शव का दाह संस्कार गाजियाबाद में ही कर दिया।

भागने की कोशिश की पर नहीं भागा
शुक्रवार को अमरदीप की पत्नी सोनू शर्मा और 10 वर्षीय दिव्यांग बेटे विनायक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अमरदीप ने दोनों की हत्या सुबह ही कर दी थी। हत्या करने के बाद वह घर में ही रुका रहा। एक बार बाहर गाड़ी तक गया भी, लेकिन उसके बाद फिर वापस आ गया। दोपहर करीब एक बजे उसने अपने भाई नवदीप को फोन कर बताया कि सोनू और विनायक को मार दिया है, हमें बचा लो। इसके बाद फोन कट गया था। घटना के समय घर में अमरदीप, उनकी पत्नी सोनू और इकलौता दिव्यांग बेटा विनायक मौजूद थे।

Exit mobile version