शादी पर अड़ी महिला की प्रेमी ने गला दबाकर हत्या की, पति का भी कत्ल चुकी थी महिला

सोनभद्र। युवक ने एक महिला की हत्या कर दी। वजह थी कि महिला उससे शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इससे तंग आकर उसने यह वारदात कर डाली। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि ममता नाम की महिला ने साल 2020 में ममता ने अपने प्रेमी लवकुश के साथ मिलकर पति विनोद की हत्या कर दी थी। तब उसने पति की लाश के सामने ही मंगलसूत्र और सिंदूर पहना था। इसके बाद दो साल तक वह जेल में रही। जबकि लौटकर आई तो मायके वालों ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ममता राबर्ट्सगंज में ही किराए का कमरा लेकर रहने लगी। जहां इसकी मुलाकात नंदू यादव से हुई और इसी नंदू यादव से ममता तीसरी शादी करके घर बसाना चाहती थी लेकिन नंदू यादव पहले से शादीशुदा था। ममता की जिद से गुस्से में आए नंदू ने बीते सोमवार को ममता को बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आधी रात को किया था कत्ल
ममता की हत्या आरोप में गिरफ्तार नंदू ने पुलिस को बताया कि वह ममता से बेहद प्यार करता था लेकिन लोकलाज के डर से वह साथ नहीं रहता था। वह बार-बार साथ रहने, साथ चलने की जिद करती थी। मैं परेशान हो गया था। 10 मार्च को मैंने ममता को दुद्धी बुलाया और देर शाम तक वहीं रहा। बाद में रात करीब 12 बजे ममता को उमाशंकर के मकान के पीछे ले गया और गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी नंदू ने पुलिस को यह भी बताया कि वह आज भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि हत्या का आरोपी गिरफ्तार है और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version