महिला दिवस पर सरकार ने घटाई घरेलू गैस की कीमत

नई दिल्ली। विश्व महिला दिवस के अवसर पर सरकार ने महिलाओं को घरेलू गैस सस्ती करके उपहार दिया है। आप घरेलू सिलेंडर पर सरकार ने सौ रुपये की छूट दी है। घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आज महिला दिवस पर हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है।

इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा, विशेष रूप से हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा। रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई का समर्थन करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ’जीवनयापन में आसानी’ सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। प्रधानमंत्री ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता होने से करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने महिलाओं का दिल जीत लिया है। प्रधानमंत्री ने गैस सिलेंडर के दाम करके उनके दिलों में जगह बनाई है। महिला दिवस पर ऐसा करने से पूरे देश में बहुत हर्ष है। महिलाएं प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रही हैं। विपक्ष गमगीन हो गया है, दुखी हो गया है। विपक्ष का ये कहना की इसकी टाइमिंग देखिए। क्या सरकार चुनाव से पहले काम करना बंद कर देती है। क्रिकेट के आखिरी ओवर में जीतने के लिए तेजी से रन बनाए जाते हैं। इसी प्रकार पिछले 10 साल से हम काम कर रहे हैं तो क्या चुनाव के समय तेजी से काम नहीं करना चाहिए।

सिलेंडर सस्ता होने पर छिड़ी जुबानी जंग
एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम होने पर एनसीपी एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं। वे पिछले 9 वर्षों से सत्ता में हैं। उन्होंने इस बारे में पहले क्यों नहीं सोचा? ये और एक जुमला है, हमारी सरकार में सिलेंडर 430 रुपए थे। वे इसकी बराबरी क्यों नहीं करते? वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पलटवार करते हुए कहा कि महिला दिवस पर मैं सभी बहनों को बधाई देना चाहता हूं और इसका एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी हम सभी स्वागत भी करते हैं। सुप्रिया सुले को इसका स्वागत करना चाहिए लेकिन लगता है कि वो शायद किचन में खुद कभी नहीं गई। उन्होंने कहा कि सिलेंडर 430 रुपए के सवाल पर उनकी सरकार से ये पूछिए उनके समय में अंतरराष्ट्रीय कीमत क्या थी? उनसे पूछिए उनका गठबंधन कैसे चल रहा है।

Exit mobile version