गाजियाबाद : तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपति की मौत, ड्राइवर फरार

गाजियाबाद। तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

मेरठ जिले के थाना सरधना क्षेत्र के गांव भमौरी के रहने वाले जयवीर(58) गाजियाबाद में नौकरी करते थे। इन दिनों पत्नी रेखा(55) के साथ गाजियाबाद के लोहिया नगर में रह रहे थे। कभी-कभी सरधना जाना होता था। वे किसी काम से सुबह पत्नी के सरधना गए थे। शाम पांच बजे के आसपास बाइक से गाजियाबाद लौट रहे थे। इस बीच गंगनहर पटरी मार्ग पर जब वे पीर के निकट पहुंचे तो विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार उनकी बाइक से जा टकराई। जबकि दंपति उछलकर दूर जा गिरे।

घर में मचा कोहराम
सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों की मदद से घायल दंपती को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उनके परिवार वालों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश चल रही है।

Exit mobile version