गाजियाबाद : मानसिक बीमार महिला का कातिल गिरफ्तार, रेप के विरोध में की थी हत्या

गाजियाबाद। मानसिक तौर पर कमजोर महिला की हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी ने पत्थर से कई वार करके कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने महिला की हत्या में प्रयुक्त सीमेंटेड पत्थर भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया है।

डीसीपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बीती 15 फरवरी 2024 को थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास झाड़ियां में एक 38 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया तो पता चला कि की महिला कूड़ा बीनने का काम करती है और मानसिक रूप से कमजोर है। जिसकी हत्या के मामले में जोनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जोनी ने बताया कि वह फैक्ट्री एरिया ठाकुरद्वारा कार्बोनेट कंपनी में कार्य करता है।

रेप का किया था विरोध
जोनी 14 फरवरी को फैक्ट्री से लौटते समय करीब 7 बजे ये महिला मनन धाम फाटक पर मिली। जोनी ने इस महिला के साथ झाड़ियों में ले जाकर बलात्कार करने की कोशिश की। जिसके विरोध में पास पड़े हुए पत्थर से आरोपी ने महिला के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी जोनी पहले भी एक लड़की को भगाने के मामले में जेल जा चुका है।

Exit mobile version