गाजियाबाद : कहासुनी का विवाद पकड़ा तूल, फायरिंग में एक घायल, एक को मारी तमंचे की बट

गाजियाबाद। दो पक्षों के बीच हुआ विवाद इतना तूल पकड़ गया कि वहां नौबत फायरिंग की आ गई। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को कस्टडी में ले लिया है। वहीं तहरीर का इंतजार है।

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना साहिबाबाद के हिंडन नदी के पास बने एक होटल पर दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें मछली व्यापारी फैज़ान को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मनीष नाम का शख्स होटल में चिकन खा रहा था। इसी दौरान फैजान, सुफियान और एक अज्ञात वहां इस होटल में आए। उन्होंने मनीष को गाली दी, इसके बाद मनीष ने फोन करके अपने दोस्त सन्नी और मामा अनिल को बुला लिया। दोस्त और मामा ने फैजान, सुफियान और उनके तीसरे साथी की पिटाई कर दी। जब वह वापस जा रहे थे तभी तीनों में से किसी एक ने कबाब की लोहे की रॉड से मनीष के मामा अनिल पर वार कर दिया।

एक को लगी तमंचे की बट
इसके बाद मनीष ने अपने पिता विनोद को फोन करके बुलाया। विनोद ने अपने साथ लाये तमंचे से फायरिंग करी। जिसमें फैजान के कंधे पर गोली लगी है। विनोद ने सुफियान को भी तमंचे की बट से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में विनोद समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version