जीएसटी में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क

नोएडा। जिले में फर्जी फर्म बनाकर 15 करोड़ कि जीएसटी की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की 7 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है। इससे पहले भी दो आरोपियों की संपत्ति को पुलिस कुर्क कर चुकी है। अब तक जीएसटी में धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों की 12 करोड़ के करीब संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है। इसके अलावा जीएसटी में धोखाधड़ी करने वाले अन्य आरोपियों की संपत्ति को भी पुलिस जल्दी कुर्क करने की तैयारी कर रही है।

कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आदर्श नगर दिल्ली के रहने वाले आरोपी अचित गोयल और प्रदीप गोयल की करीब 7 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले रोहित नागपाल और अर्जित गोयल की भी संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया था। पुलिस ने बताया कि इन लोगों पर फर्जी फॉर्म बनाकर जीएसटी धोखाधड़ी करने का आरोप है। नोएडा पुलिस ने जून माह 2023 में 3000 से अधिक फर्जी फॉर्म बनाकर 15 करोड़ की जीएसटी की धोखाधड़ी करने का खुलासा किया था। तब से ही पुलिस लगातार धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने में जुटी हुई है। पुलिस के अधिकारियों ने यह भी बताया कि इन सभी आरोपियों ने 3000 से अधिक फर्जी फॉर्म बनाकर 15 करोड़ की धोखाधड़ी की थी जिसमें करीब 26 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अब तक चार लोगों की 12 करोड़ की संपत्ति भी कुर्क की गई है। पुलिस उन आरोपियों की भी कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। आपको बताने की जीएसटी में धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की कुर्की होने की वजह से अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप है जो चोरी छुपे अपना काम चला रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी फर्जी वाला करने वाले व्यापारियों की तलाश में है।

जून में हुआ था खुलासा
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी में धोखाधड़ी का खुलासा जून 2023 में हुआ था। पुलिस और जीएसटी के अधिकारियों को जानकारी मिली कि कुछ लोग फर्जी फॉर्म बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी कर रहे हैं। मामले की बारीकी से पड़ताल की गई तो पता चला कि 3000 फर्जी फॉर्म बनाकर करीब 15 करोड़ की जीएसटी की धोखाधड़ी की गई। इसके बाद जीएसटी विभाग और पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। इसी के तहत अब कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version