दो बेटियों को छत से धकेलकर महिला ने लगाई छलांग, महिला समेत एक बेटी की मौत

नोएडा। महिला ने दो बेटियों को घर की चौथी मंजिल से फेंककर खुद भी छलांग लगा दी। घटनाक्रम में महिला समेत एक बेटी की मौत हो गई। जबकि एक बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दिया है।

घटना बुधवार दोपहर बरौला गांव की है। बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए सरिता परेशान चल रही थी। महिला सरिता का पति मनोज प्रयाग अस्पताल की कैंटीन में काम करता है। वह अपने परिवार को लेकर बरौला गांव में किराए के मकान में रहता है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास मनोज घर से खाना खाकर कैंटीन गया। उसके बाद करीब 12 बजे पड़ोसियों ने मनोज को फोन पर हादसे की जानकारी दी। घटना के बाद आस-पड़ोस के लोग महिला सरिता (32) को लेकर प्रयाग अस्पताल गए।

चार बेटियों में तीन बचीं
गंभीर हालत को देखते हुए सरिता को आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। घटना में उसकी 5 साल की बेटी कृतिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 साल की दिव्या अस्पताल में भर्ती है। 7 साल की बड़ी बेटी है, जो हादसे के समय स्कूल गई थी। बताया गया कि महिला की चार बेटियां थी, एक बेटी को उसने अपनी बहन को दे दिया था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version