मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे पकड़े, लूटी गई चेन समेत असलहे बरामद

नोएडा। जिले की पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि एक मूर्ति गोल चक्कर के पास पुलिस चेकिंग अभियान कर रही थी। इसी दौरान दोनों बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम वसीम और सुहेब बताया है। पुलिस ने बताया कि एक मूर्ति गोल चक्कर के पास संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस को पीछा आते देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में जब पुलिस ने फायरिंग की तो बदमाश वसीम व सुहेब के पैर में गोली लग गई। जिससे दोनों गिर पड़े घायल दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, व लूटी गई दो सोने की चेन बरामद की है। पुलिस ने बताया कि यह दोनों बदमाश पिछले कई दिनों से इलाके पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों बदमाशों पर अन्य थानों में भी चोरी जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि वसीम के ऊपर 15 और सुहेब के ऊपर 21 मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों बदमाशों से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने कहां-कहां और किस-किस के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। फिलहाल दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लुटेरे हैं दोनों अपराधी
एडिशनल डीसीपी हरदेश कठेरिया में बताया मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं और लोगों लूट का शिकार बनाते हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाशों से यह भी पूछताछ की जा रही है अब तक उन्होंने कितनी लूट की है और कहां-कहां की हैं।

Exit mobile version