गाजियाबाद : पत्नी बार-बार छोड़ती थी घर, इसलिए कर दिया कत्ल

गाजियाबाद। पत्नी की हत्या कर बेटी समेत खुद का गला रेतने वाले जावेद का पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया। जावेद का कहना है कि पत्नी बार-बार मायके चली जाती थी। इसीलिए उस पर गुस्सा आ गया था और वारदात कर डाली।

लोनी इलाके में हुई घटना के बाद अस्पताल में भर्ती जावेद ने बताया कि पत्नी सबरीन से विवाद खत्म नहीं हो पा रहा था। साबरीन की बहन ने बताया कि हर बार जावेद नाराज साबरीन को मनाने के लिए ससुराल जाता था। हर बार बोलता था कि अबकी बार नहीं करूंगा और घर आकर फिर से परेशान करता था। कुछ माह पहले दोनों में इतना विवाद हो गया था कि जावेद ने अपने घर में रखे सिलिंडर में आग लगाने की कोशिश की थी लेकिन लोगों ने घटना को बचा लिया था। पति के उत्पीड़न के चलते साबरीन ने महिला थाने में शिकायत की थी। शुक्रवार को दोनों फिर से दिल्ली के महिला थाने में तय तारीक को जाना था। जावेद को पता था कि उनकी पत्नी फिर से महिला थाने में उनकी शिकायत करेगी। ऐसा ना हो इसके लिए वह नाई की दुकान से चोरी छिपे उस्तरा ले आया था। साबरीन को नहीं पता था कि जावेद उस्तरा ले आया है। महिला थाने जाने के दौरान फिर से झगड़ा हुआ और जावेद ने घटना को अंजाम दे दिया। साबरीन की बहन ने बताया कि जावेद किसी को भी अपने घर नहीं आने देता था जबकि एक बहन का घर सामने है।

विवाद के कारण किराए पर रहती थी सबरीन
सुबह 10 और शाम सात बजे के बाद घर के दरवाजे बंद करने के लिए कहता था। बहन का कहना है कि जावेद उसे शारीरिक और मानसिक दोनों चोट पहुंचाता था। उसे गलत तरीके से प्यार करता था। साबरीन इसके खिलाफ थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि जावेद के परिजनों से भी साबरीन का विवाद होता था। विवाद के चलते साबरीन लोनी आकर किराए पर रहने लगी थी।

Exit mobile version