गाजियाबाद : पत्नी बेटी का गला रेतकर युवक ने खुद को मारा उस्तरा, पत्नी की मौत

गाजियाबाद। युवक ने अपनी पत्नी समेत मासूम बेटी का गला उस्तरे से रेतकर हत्या कर दी। जबकि बाद में खुद का गला भी रेत लिय। शोर सुनकर पहुंची भीड़ ने दरवाजा तोड़कर भीतर देखा तो तीनों खून से लतपथ पड़े थे। पड़ोसी तीनों को अस्पताल ले गए, यहां महिला को डाक्टर ने मृत घोशित कर दिया। जबकि पिता-पुत्री की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह में युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। महिला के भाई ने कहा कि जीजा बहन के कैरेक्टर पर शक करता था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

पूरा मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा का है।​​​​​ मुकीमपुर गांव के रहने वाले आरोपी युवक का नाम जावेद (25) है। 4 साल पहले सुंदरनगरी नई दिल्ली की सबरीन से उसका निकाह हुआ था। जावेद गाजियाबाद के बेहटा इलाके में मोबाइल शॉप पर काम करता है। यहां पर वह बेटी और पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। शादी के 2-3 साल बाद से ही पति-पत्नी में विवाद चला आ रहा था। जिसके चलते सबरीन 8 महीने से मायके में थी। वह 20 दिन पहले ही जावेद के पास आई थी। शुक्रवार को दोनों में किसी बात को झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि उसने सबरीन और 3 साल की बेटी हिबा का गला उस्तरे से रेत दिया।

घायल पिता-पुत्री का चल रहा इलाज
इसके बाद जावेद ने खुद को भी उस्तरे मार लिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। पहले उन्होंने दरवाजा खटखटाया। मगर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। यहां तीनों खून से लथपथ पड़े थे। पड़ोसी सभी को दिल्ली के जी टीबी हॉस्पिटल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने सबरीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल बाप-बेटी का इलाज चल रहा है।

शक में ले ली जान
सबरीना के बहनोई अनीश ने बताया कि जावेद, सबरीन के कैरेक्टर पर शक करता था। जबकि सबरीन का आरोप था कि जावेद उसकी पिटाई करता है और खर्चे के रुपए नहीं देता। सबरीन ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी, जिसकी सुनवाई महिला थाने में लगातार चल भी रही थी। बताया जाता है कि इस केस में दोनों की थाने में तारीख लगी हुई थी।

Exit mobile version