गाजियाबाद : अच्छे विचारों व जिम्मेदारी को लेकर चलना धर्म : वीके सिंह

गाजियाबाद। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्य केन्द्रीस सभा के तत्वावधान में महर्षि दयानंद यशोगाथा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्ष गुरुकुल नोएडा के प्राचार्य डॉ. जयेंद्र आचार्य के ब्रह््रमत्व महायज्ञ से हुआ। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह ने आर्य दर्पण पुस्तक का विमोचन भी किया। कहा कि महर्षि दयानंद की दो सौ वीं जयंती पर देश में जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

वीके सिंंह ने कहा कि अच्छे विचारों व जिम्मेदारी को लेकर चलना धर्म है। महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलकर ही भारत वास्तव में विश्वगुरु बन सकता है। इस मौके पर आचार्य योगेंद्र याज्ञिक ने कहा कि विद्या पूर्ण होने पर दक्षिणा में लोंग के स्थान पर पूरा जीवन जंजीरों में जकड़ी भारत मां को आजाद कराने के लिए मांगा, जिसे महर्षि दयानंद ने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होने महा कि मनुष्य की हर परेशानी का हल दयानंद है। बागपत मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ.सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेरा यहां तक पहुंचने का सबसे बड़ा श्रेय महर्षि दयानंद की विचारधारा है।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. पवित्रा विद्यालंकार व प्रधान स्वामी आर्यवेश, माया प्रकाश त्यागी, डॉ. महावीर अग्रवाल ,सत्यवीर चौधरी ,आईसी अग्रवाल ,सुभाष गर्ग ,प्रतिभा सिंघल,नरेश त्यागी ,मोतीलाल गर्ग ,ओमप्रकाश आर्य व प्रेमपाल शास्त्री आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version