गाजियाबाद : विवाहिता से ससुर ने किया रेप, मुकदमा लिखाया तो ससुरालियों ने घर से निकाला

गाजियाबाद। विवाहिता के साथ उसके ससुर ने रेप किया। घटना उस वक्त हुई, जब विवाहिता का पति नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। इधर, ससुरालियों ने उस पर दबाव बनाया कि केस वापस लो। महिला अपनी बात पर अड़ी रही तो ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। महिला ने पुनः पुलिस से मामले की शिकायत की है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उनका पति नशे का आदी है। ससुर ने उनके पति को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया हुआ है। पति की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर ससुर ने कई बार दुष्कर्म किया। जिसके चलते उन्होंने ससुर पर मुकदमा दर्ज करवाया था। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। उसने बताया कि तीन फरवरी को वह बच्चों के स्कूल गई थीं और घर पर उनकी मां अकेली थीं। इस दौरान दोपहर में महिला का पति, ससुर और सास घर में घुस आए। जब वह मीटिंग से वापस घर पहुंची तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने उनकी मां और बच्चों को भी घर से निकाल दिया और मकान को ताला लगा लिया।

अब जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ताकि सच्चाई का पता लग सके। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version