गाजियाबाद : अंतरिम बजट, विकसित भारत का बजट है : वीके सिंह

गाजियाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा कि अंतरिम बजट विकसित भारत का बजट है जो अगले 23 सालों की नींव है। 10 साल में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की, उन्हें बनाए रखने वाला ये बजट है। देश का ये बजट आमजन को लाभांवित करने के बाहरी दिखावे से दूर, राष्ट्रहित को समर्पित था।

सांसद राजनगर स्थित आवास पर पत्रकारों से रूबरू थे। कहा कि चुनाव आने से पहले लोक लुभावना बजट आता है। यह बजट पूरी तरह से लोकलुभावन नहीं है। ये आर्थिक व्यवस्था को और सशक्त करने का बजट है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया, बीते 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। डीबीटी से 2.7 लाख करोड़ रुपए का सरकार को फायदा हुआ है। स्किल इंडिया मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवा प्रशिक्षित हुए हैं। 43 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना के तहत लोन दिए गए हैं। गाजियाबाद भी विकास की इबारत लिख रहा है।

अमृतकाल का है बजट
उन्होंने कहा कि बजट की यह इमारत ’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सार रखती है। नई इमारत आजादी के अमृतकाल के दौरान विकसित भारत के विकास को आकार देने वाली नीतियों पर रचनात्मक संवाद का गवाह बनेगी। इस दौरान मेयर सुनीता दयाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, अजय शर्मा, सत्यपाल प्रधान, नरेश तोमर, कृष्णवीर चौधरी, बलदेव राज शर्मा, जगदीश साधना, अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, करण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version