गाजियाबादः विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस

गाजियाबाद। जिले के लोनी कोतवाली इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में एक विवाहिता का संदिग्ध हालत में शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल बुलंदशहर जिले के रहने वाले अकील ने अपनी बेटी शिखा की शादी करीब 1 साल पहले अशोक विहार कॉलोनी के रहने वाले वारिस के साथ की थी। अकील का आरोप है की शादी के बाद से ही उसकी बेटी शिफा को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। उसने कई बार अपने हम लोगों से शिकायत की तो हम लोगों ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने शिफा की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। लोनी कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर पति वारिस रियासत और शराफत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विवाहिता की मौत के बाद मायके वाले जब मौके पर पहुंचे तब ससुराल वाले फरार हो चुके थे। अगर ससुराल वाले अपनी जगह ठीक होते तो शिफा को छोड़कर क्यों भागे। पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीनों लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी तीनों लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पति सहित तीन पर नामजद रिपोर्ट
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिफा के मायके वालों ने पति वारिस सहित तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह भी कहना है कि मायके वालों के आरोपी के आधार पर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी होता था उत्पीड़न
शिफा के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले शिफा को परेशान करने लगे। तब समाज और रिश्तेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझकर मामले को शांत करवा दिया, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोबारा से फिर शिफा को प्रताड़ित किए जाने लगा। जिसके बाद अब शिफा की हत्या कर दी गई है।

Exit mobile version