गाजियाबाद: राह चलते युवक को धक्का देकर गिराया, मौत, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद। जिले की थाना खोड़ा पुलिस ने धक्का देने से हुई एक युवक की मौत के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों लोगों ने बताया कि उन्होंने मृत व्यक्ति को जान-बूझकर धक्का दिया था। जिससे उसके सिर में चोट लगी और उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

12 जनवरी को मोटो कंपनी में हाउसकीपिंग का काम करने वाले सुनील साइकिल से करीब रात में एक बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना खोड़ा थाना क्षेत्र मात्रिका बिहार में बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें शराब पीने व गालीगलौज देने का आरोप लगाते हुए धक्का दे दिया। धक्का लगने से सुनील का सिर खंबे में जा लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनील को धक्का मारने के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए और वहां मौजूद तीन लोगों ने सुनील को में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन 1 घंटे बाद सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सुनील की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हड़ताल की तो पता चला कि मोन्टी शर्मा और हप्पी शर्मा द्वारा धक्का देने से सुनील की मौत हुई है। पुलिस ने मोन्टी शर्मा और हप्पी शर्मा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बेवजह ही सुनील को धक्का दिया था। सुनील से उनकी कोई पहले से रंजिश नहीं थी।

सीसीटीवी में दिखे थे आरोपी
एसीपी इन्दिरापुरम ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से तलाश करके गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने सुनील को धक्का मारकर मौत के घाट उतारने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इन दोनों लोगों ने सुनील को शराब पीने की बात कह कर विवाद किया था और धक्का दिया था।

पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन
सुनील मोटो कंपनी में हाउसकीपिंग का काम करता था। वह अक्सर अपने घर देरी से लौटता था। 12 जनवरी को वह देर रात तक अपने घर नहीं लौटा और उसकी पत्नी को पुलिस ने सूचना दी उनके पति के सिर में गंभीर चोट लगी और वह अस्पताल में भर्ती हैं। जब सुनील की पत्नी अस्पताल पहुंची तब तक सुनील की मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version