गाजियाबाद: फ्लैट में चल रहा था गंदा काम, छह महिलाएं-पांच युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद। जिले की शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 6 महिलाओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली महिलाओं की सरगना है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं और पुरुषों के पास से सात मोबाइल फोन व 5600 रुपए बरामद किए हैं।

शालीमार गार्डन थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक्सटेंशन दो में संडे मार्केट रोड पर एक फ्लैट में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। पुलिस ने फ्लैट में छापेमारी की तो वहां से महिलाएं और वहां मौजूद पुरुष इधर-उधर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं में एक जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली सरगना है। महिला ने करीब 8 महीने पहले ही यहां फ्लैट को किराए पर लिया था और किराए के फ्लैट में ही उसने जिस्मफरोशी का धंधा करना शुरू कर दिया। पुलिस फ्लैट मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ में पता चला कि उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया गया था। इसके अलावा जांच में यह भी पता चला कि जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली महिला पुरुषों से ली गई रकम में से आदि रकम महिलाओं को देती थी और आधी रकम खुद रखती थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार पांचो महिलाओं को छोड़ दिया है। जबकि सरगना महिला से लगातार पूछताछ जारी है।

फोन पर भेजी जाती थीं तस्वीरें
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि फ्लैट में जिस्मफरोशी का धंधा चल रही सरगना महिला पुरुषों को महिलाओं के फोटो और वीडियो भेज कर उनको पसंद करती थी। सरगना प्रति ग्राहक पुरूष से करीब 1000 से 2000 रुपये तक लेती थी। जिसमें वह आधे रुपए खुद अपने पास रख रही रहती थी। आधे महिला को दे देती थी। जिस्मफरोशी का धंधा होने की वजह से फ्लैट के आसपास के रहने वाले लोग काफी परेशान थे,क्योंकि यहां तरह-तरह के लोगों का आना-जाना था।

दो दिन पहले होटल में भी पड़ी थी रेड
पुलिस ने दो दिन पहले भी एक होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए चार महिलाओं और तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। वहां होटल संचालक ही जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त बताया जा रहा था।

Exit mobile version