हनीट्रैप में फंसाकर लूटने वाले पांच गिरफ्तार

नोएडा। जिले में हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से लूट करने की घटना का खुलासा करते हुए सूरजपुर थाना पुलिस ने बेटी, भतीजी के साथ गैंग चला रही महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पांचो के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने तीन घटनाओं का खुलासा भी किया है।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पांच जनवरी 2024, 22 सितंबर 2023 युवकों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा कर बाद में समझौता कर पैसे वसूल लिए। 25 अक्टूबर 2023 को इस गैंग ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए चार लाख रुपए की ठगी कर ली। करीब 1 महीने पहले सूरजपुर कोतवाली में हनीट्रैप का गैंग चल रही महिला पर कविता मोबाइल छीनकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि कविता हनीट्रैप का गैंग चला रही हैं। जिस पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए फारुख, विष्णु उर्फ डमरू श्रीवास्तव, पूजा व एक नाबालिग और कविता को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा ह्देश कठेरिया ने बताया कि महिला कविता का पति सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। महिला उसे छोड़कर फारुख के साथ लिव इन में रहने लगी और अपनी बेटी वह भतीजी के साथ मिलकर हनीट्रैप मैं फंसाकर लोगों को लूटने लगीं। कभी कविता अपने प्रेम जाल में तो कभी उसकी बेटी और भतीजी लोगों को फंसा कर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि महिला की बेटी और भतीजी युवकों को अपने जाल में फंसा कर उन पर छेड़छाड़ जैसे मुकदमे दर्ज कराकर पैसे ठगती थी। जबकि महिला कविता खुद बड़े-बड़े लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म छेड़छाड़ जैसे आरोप लगाकर लाखों रुपए ले लिया करती थी।

फिल्मी स्टाइल में तह तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा फिल्मी अंदाज में किया यहां कुछ पुलिसकर्मियों ने पहले महिला कविता से दोस्ती की और उसके जाल में फंसने का नाटक किया। जब पुलिस ने पूरे तथ्य जुटा लिए तब सभी आरोपियों गिरफ्तार करके भंडाफोड़ कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उन्हें होटल में भी बुलाया था। इसकी भनक कविता व उसके साथियों को नहीं थी।

सालों से लोगों को लूट रहा था गैंग
हनीट्रैप गिरोह में महिला कविता के साथ शामिल सभी लोग पिछले कई सालों से लोगों को अपने जाल में फंसा कर लूट करते आए थे। लोग दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से डरकर मामले में समझौता कर इन लोगों को लाखों रुपए आसानी से दे देते थे। लेकिन एक युवक ने हिम्मत जुटा पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पूरे गैंग का खुलासा कर डाला। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने कई लोगों से इस तरह से लूट की थी, लेकिन पुलिस के पास तक सिर्फ तीन मामले ही सामने आए जिनका खुलासा कर दिया गया।

Exit mobile version