यति नरसिंहानंद गिरि को जेड प्लस की सुरक्षा की मांग को लेकर धरना शुरू

गाजियाबाद। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की मांग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को सुरक्षा की मांग को लेकर अनशन की इजाजत मांगने गए सन्यासियों के ज्ञापन को अधिकारियों ने नहीं लिया इसके बाद संन्यासियों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

दरअसल, इससे पहले भी संन्यासी महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन व अनशन कर चुके हैं तब केंद्रीय गृह मंत्रालय से 15 दिन का आश्वासन मिला था। आश्वासन में संन्यासियों से यह कहा गया था कि वह जल्दी सुरक्षा प्रदान करने की मांग पर विचार करेंगे। लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा प्रदान करने पर कोई विचार नहीं किया गया तब जाकर सभी संन्यासियों ने विज्ञापन प्रशासन को सौंप कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने संन्यासियों का ज्ञापन नहीं लिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। यति सन्यासी रामस्वरूप आनंद महाराज ने कहां की अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है। हम सभी सन्यासी अधिकारियों की रवैया के प्रति आंदोलन करने को विवश होंगे यह रवैया अंग्रेजों से भी बदतर है। प्रशासनिक अधिकारियों को यह नहीं पता कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि एक सामान्य व्यक्ति नहीं एक विचारधारा है। उन्होंने बताया कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के आवास पर भी आमरण अनशन करेंगे।

मुख्यालय पर जारी रहेगा धरना
संन्यासियों का ज्ञापन लेने से इनकार करने से नाराज सभी सन्यासी जिला मुख्यालय पर कलेक्ट परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। संन्यासियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी और डीएम खुद ज्ञापन लेने नहीं आएंगे तब तक धरना जारी रहेगा। प्रशासन की रवैया के प्रति हजारों गांव की पदयात्रा भी की जाएगी।

अन्नपूर्णा भारती दे चुकी हैं आत्मदाह की चेतावनी
महंत यति नरसिंहानंद को जेड प्लस की सुरक्षा न मिलने की स्थिति में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ने आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी थी। संन्यासियों का कहना है कि महंत यति नरसिंहानंद को कई बार आतंकवादियों से भी धमकियां मिल चुकी हैं। इसके बाद भी प्रशासन उनकी मांगों को लेकर अनदेखी कर रहा है।

Exit mobile version