गाजियाबाद: फ्लाईओवर से कूदकर जान दे रही थी नाबालिग, हेड कांस्टेबल ने बचाया, मिला सम्मान

गाजियाबाद। नाबालिग लड़की के फ्लाईओवर से कूदकर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि हेड कास्टेबल ने वहां पहुंचकर उसका हाथ पकड़कर खंच लिया। हालांकि ब्रिज पर फिसलने के कारण लड़की को हल्की चोट लग गई। डीसीपी ने इस पुलिसकर्मी को अपनी ओर से 10 हजार रुपये पुरस्कार समेत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

डीसीपी केजी सिंह ने बताया, थाना कविनगर पर तैनात हेड कांस्टेबल फारुख अहमद 5 जनवरी की शाम ड्यूटी के बाद अपने आवास पर जा रहा था। फारुख ने देखा कि डायमंड फ्लाइओवर के ऊपर 14 वर्षीय लड़की दौड़ रही है और उसके पीछे एक मासूम बच्चा रोते हुए भाग रहा है। शक होने पर फारुख ने फ्लाइओवर पर अपनी बाइक रोकी और लड़की की तरफ दौड़ लगानी शुरू कर दी। फारुख जैसे ही एकदम पास पहुंचे, लड़की ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। हेड कांस्टेबल फारुख ने साहस का परिचय देते हुए लड़की का हाथ पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली। हालांकि लड़की मामूली रूप से घायल हो गई। उसको मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद लड़की के परिजनों को अस्पताल पर बुला लिया गया।

परिजनों से झगड़कर निकली थी
परिवार वालों से जानकारी ली गई तो पता चला कि वो परिजनों से लड़ाई के बाद खुदकुशी करने के लिए फ्लाईओवर पर आई थी। शनिवार को डीसीपी सिटी केजी सिंह ने अपने कार्यालय में हेड कांस्टेबल फारुख अहमद को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version