नो योर आर्मी फेस्टिवल में पहुंचे सीएम योगी, कहा देश के लोगों का गौरव है सेना

लखनऊ। सेना के नो योर आर्मी फेस्टिवल के मौके पर सीएम भी सिख रेजिमेंट पहुंचे। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेना की प्रदर्शनी देखने के साथ ही उनके हथियारों को भी परखा। इस दौरान सिख रेजिमेंट ने हैरतंगेज करतब दिखाए।

सीएम ने कहा कि सेना देश के 140 करोड़ लोगों का गौरव है। मैं रक्षा मंत्री और भारतीय सेना को आभार देता हूं। यूपी के युवाओं को भारतीय सेना को जानने, शौर्य और पराक्रम को समझने का अवसर दिया। इस आयोजन से सीएम योगी के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि देशवासी सेना की ताकत को जानते हैं। उसकी अटूट शक्ति पर भरोसा रखते हैं। उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि हैं। देश की सुरक्षा के लिए हर लड़ाई में हमारे जवानों ने बलिदान दिया हैं। प्रदेश सरकार सेवारत और रिटायर्ड सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। प्रदेश सरकार शहीद के परिवार को 50 लाख की अनुग्रह राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देती हैं। सेना के हथियारों और उसके साजो सम्मान में आत्म निर्भरता पाने के लिए मेक इन इंडिया के तहत आगे बढ़ रहे हैं। देश के 2 में से एक डिफेंस कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में बन रहा हैं। फिर चाहे वो मथुरा में ब्रह्मोस मिसाइल बनाना हो या झांसी में डिफेंस कॉरिडोर के लिए भारत डायनामिक्स से ऑफर मिलने की बात हो। इसके अलावा कानपुर और अलीगढ़ में भी काम तेजी से चल रहा हैं।

साल 1960 में यूपी ने दिया था पहला सैनिक स्कूल
1960 में यूपी ने देश को पहला सैनिक स्कूल दिया था। साल 1999 में इसी सैनिक स्कूल से पढ़कर निकले छात्र कैप्टेन मनोज पांडेय को परमवीर चक्र मिला था। उन्हीं के नाम पर राज्य सरकार पांचवां सैनिक स्कूल का निर्माण तेजी से कर रहा हैं। कल ही गोरखपुर में मैं इसके निर्माण कार्य को देखने जा रहा हूं। 3 दिन पहले वृंदावन में देश का पहला बालिकाओं के सैनिक स्कूल की भी शुरुआत हुई है। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने लखनऊ में अपना परिसर खोल लिया हैं। फिलहाल शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में इसका अस्थाई परिसर चल रहा हैं। 15 जनवरी के सेना परेड दिवस के कार्यक्रम के लिए मैं अग्रिम बधाई देते हुए। भारतीय सेना के जवानों की यूपी की सरकार की तरफ से भरोसा दिलाता हूं कि सेना के लिए हमारी तरफ से पूरा सहयोग रहेगा।

Exit mobile version