गाजियाबाद: किशोरी लापता, पड़ोसी युवक पर अपहरण का शक

गाजियाबाद। एक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर किशोरी के अपहरण का शक जताया है। वजह है कि युवक अक्सर स्कूल जाते-आते किशोरी से छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोदीनगर की एक कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति कामगार हैं। उनकी दो बेटी है, छोटी 16 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाला आरोपी काफी समय से किशोरी को तंग कर रहा है। स्कूल से आते-जाते समय भी छेड़खानी करता था। उसके जाने और आने के टाइम पर आरोपी सक्रिय रहता था। चेतावनी देने पर आमादा-फसाद हो जाता था। आरोप है कि आरोपी लगातार किशोरी पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। उसकी हरकतों से तंग आकर आखिरकार महीनेभर पहले परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जबकि अब शुक्रवार को किशोरी लापता हो गई।

परिजन बोले हुआ है अपहरण
परिजनों ने आसपास में पता किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। स्वजन ने आरोपित पर ही किशोरी के अपहरण का शक जाहिर किया है। थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में एसीपी मोदीनगर का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जल्द किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Exit mobile version