मासूम से रेप के बाद हत्या का आरोपी मुठभेड़ में धरा, गोली लगने से हुआ घायल

बुलंदशहर। बच्ची का अपहरण के बाद रेप और बाद में हत्या करने के आरोपी अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मुठभेड़ के बाद सकी है। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि बाद में उसे जेल भेजा गया है।

थाना खानपुर क्षेत्र में दो दिन पूर्व मिले लापता बच्ची के शव मामले में पुलिस ने राजफाश कर दिया है। बच्ची के साथ गांव निवासी एक 55 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जांच में मामला सामने आने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात थाना खानपुर पुलिस गांव शेखपुर गढवा से ग्राम ईशनपुर रोड की तरफ आ रही थी। जैसे ही थाना खानपुर पुलिस कुटी मंदिर से कुछ दूर आगे ईशनपुर गांव की तरफ चले और रोड के बाईं तरफ एक ट्यूबवैल के निकट पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रोकने का इशारा किया गया तो वह खेत की तरफ भागने लगा। कुछ दूरी पर बदमाश द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हुआ। जिसको गिरफ्तार किया गया है।

फिर कबूला गुनाह
आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी शिनाख्त सतीश चौधरी के रूप में हुई हैं। आरोपी ने ही बीते दिनों गांव निवासी दस वर्षीय छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। उसके शव को ईंख के खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को उपचार के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Exit mobile version