पूर्व प्रधान का हत्यारोपी गिरफ्तार, चार आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी पुलिस

नोएडा। 27 नवंबर को शादी समारोह में की गई पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्य आरोपी सहित चार आप हत्या आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पूर्व प्रधान के हथियारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 टीम में बनाई थी।

27 नवंबर को एक शादी समारोह के दौरान अशोक यादव के समाधि चंद्रशेखर उर्फ शेखर ने अपने को साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान अशोक यादव की हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे दोनों रिश्तेदारों में शादी के दौरान हुई कहांसनी बताया जा रहा है। शादी समारोह में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी चंद्रशेखर उर्फ शहर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान अशोक यादव की हत्या के मामले में शामिल एक और आरोपी यशपाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। यशपाल यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से शादी समारोह में फायरिंग की थी पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर भी यशपाल से बरामद की है। पूर्व प्रधान अशोक यादव की हत्या के बाद से पुलिस ने शादी समारोह में आए लोगों से पूछताछ की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी देख उसके आधार पर सभी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी की जा चुकी है।

शादी समारोह में हुई थी वारदात
27 नवंबर को बिसरख गांव के रहने वाले विनोद यादव की बेटी की शादी में शामिल होने हत्या आरोपी चंद्रशेखर उर्फ शेखर यादव और उसका समाधि अशोक यादव आए थे। शादी के दौरान दोनों रिश्तेदारों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद शेखर यादव ने अशोक यादव की गोली मारकर अपने साथियों के साथ हत्या कर दी थी। शेखर ने अपनी बेटी की शादी अशोक यादव के बेटे से की थी। शादी के बाद से ही इन लोगों में अनबन चल रही थी। इस अनबन के चलते हत्या की वारदात की गई।

सभी आरोपी पकड़े, परिजन संतुश्ट
शादी समारोह में की गई पूर्व प्रधान अशोक यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्रशेखर उर्फ शेखर, सौरभ गौरव, संजय व विकास को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने यशपाल नाम की हत्या आरोपी को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

Exit mobile version