गाजियाबाद: नेपाल से हो रही थी ड्रग्स सप्लाई, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद। नेपाल से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इस तस्करी में लिप्त महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से कीमती चरस भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।

एसीपी अंकुर विहार रवि प्रकाश सिंह के मुताबिक बद्री यादव सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। बद्री नेपाल से चरस लाता है। वहीं उसकी एक हैंडलर फातिमा कैराना की रहने वाली है। पुलिस ने लोनी बस डिपो के पास से इनको गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बद्री चरस लाकर यहां अपनी हैंडलर फातिमा को देता है। जो आगे सप्लाई करती है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई चरस 3 किलो 8 ग्राम है, जिसकी कीमत 35 लाख रुपए है।

कहां हो रही सप्लाई, जांच जारी
पुलिस के मुताबिक यह भी जांच कर रही है की चरस आखिर आगे कहां सप्लाई होनी थी। तस्कर कौन है और कहां का रहने वाला है जो इतनी भारी मात्रा में ड्रग मंगवा रहा था। पहले कितनी बार सप्लाई की है और इस गैंग में कौन-कौन शामिल हैं। इन तथ्यों पर भी पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। पकड़े गए दोनों लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ में कई सुराग हासिल किए हैं।

Exit mobile version