गाजियाबाद: सर्राफ को चकमा देकर चुरानी ज्वैलरी, दो महिलाएं गिरफ्तार

गाजियाबाद। सर्राफा कारोबारी को बातों में उलझाकर ज्वैलरी चुराने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की गई ज्वैलरी भी बरामद हुई है। दोनों मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए मोदीनगर पहुंची थीं। दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा लिखा गया है।

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर थाने के निकट मनी ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने सराफ को बातों में उलझाकर गहने चुरा लिए। सर्राफ मेहुल गोयल ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से गहने बरामद किए हैं। मेहुल ने बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे दो महिलाएं खरीदारी करने शोरूम पर आईं। महिलाएं काफी देर तक गहने पंसद करती रहीं और बाद में बिना कुछ खरीदे ही जाने लगीं। शोरूम के सेल्समैन ने गहने चेक किए तो चांदी के गहने गायब मिले। सीसीटीवी कैमरों में महिलाएं गहने चोरी करती दिखीं। शोरूम की महिला कर्मचारी ने उनकी तलाशी ली तो बैग से गहने बरामद हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

भीड़ में रहती हैं एक्टिव
एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के नाम गीता पत्नी बिट्टू और रोशनी पत्नी सुक्का निवासी मोहल्ला रामपुरी जनपद मुजफ्फरनगर है। दोनों महिलाएं किराए के मकान में रहती है और मुजफ्फरनगर से चोरी करने के लिए यहां आई थीं। दोनों ने कबूला कि वो सर्राफा बाजार के अलावा बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन जैसे भीड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहती हैं और मुसाफिरों का सामान भी पार कर लेती हैं।

Exit mobile version